Bollywood News


तुर्की के राष्ट्रपति की पत्नी से मिलने पहुचे आमिर खान को यूज़र्स ने लिया आड़े हाथ

तुर्की के राष्ट्रपति की पत्नी से मिलने पहुचे आमिर खान को यूज़र्स ने लिया आड़े हाथ
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान अनचाहे कारणों की वजह से हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं| इस समय वह अपनी आगामी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग के मामले में तुर्की गए हुए हैं| उन्होंने रविवार को तुर्की के राष्ट्रपति की पत्नी एमीन एर्दोगन से मुलाकात भी की थी जिसकी कुछ तस्वीरें एमीन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा की थी| इन तस्वीरों के सोशल मीडिया पर आते ही लोगों ने आमिर खान को ट्रोल करना शुरू कर दिया है|

इस मुलाकात के बाद आमिर खान को लोगों की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है| दरअसल तुर्की के राष्ट्रपति जम्मू-कश्मीर से कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के खिलाफ बयान दे चुके हैं और यही कारण है कि आमिर को इन्टरनेट यूज़र्स ने आड़े-हाथों लेना शुरू कर दिया है| देखिये कुछ पोस्ट -







आमिर खान आखिरी बार बड़े पर्दे पर फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में लोगों को एंटरटेन करते नज़र आए थे, यह फिल्म लोगों को कुछ खास पसंद नही आई थी| आने वाले समय में वह 'लाल सिंह चड्ढा ' में अपने चाहने वालों का मनोरंजन करते नज़र आएगें | इसका निर्देशन अद्वित चंदन ने किया है, इसमें उनके साथ करीना कपूर भी अपनी अदाओं के जलवे बिखेरती नज़र आने वाली हैं| फैंस उनकी इस फिल्म के रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतज़ार कर रहे हैं |

End of content

No more pages to load