Bollywood News


क्रिकेट से सन्यास लेने पर सोनू ने माँहि से कही ये बात

क्रिकेट से सन्यास लेने पर सोनू ने माँहि से कही ये बात
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद को पूरी दुनियाभर से लोगों का प्यार मिलता है, मिलेगा भी क्यों नहीं! उन्होंने लॉकडाउन में ना जाने कितने लोगों को उनके अपने घर पहुंचा कर सबके देवता जो बन गए हैं। अब अभिनेता को लोग उनकी कला से ज़्यादा उनकी महानता के लिए मानते हैं।

हाल ही में सोनू सूद ने इन्स्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमे वह मशहूर क्रिकेटर एम.एस धोनी के साथ बैठे हुए नज़र आ रहे हैं| इस पोस्ट के साथ वह कैप्शन में लिखते हैं, "दिग्गज लोग कभी सन्यास नहीं लेते! यह एक नई पारी की शुरुआत है|" देखिये पोस्ट -



अब सोनू के फ़िल्मी सफ़र की बात करते हैं, वह जल्द ही चन्द्रप्रकाश द्विवेदी द्वारा निर्देशित एक ऐतिहासिक एक्शन-ड्रामा फिल्म "पृथ्वीराज" में अक्षय कुमार एवं मानुषी छिल्लर के साथ नज़र आने वाले हैं| सूत्रों की माने तो फिल्म को इस साल दीवाली तक रिलीज़ कर दिया जाएगा|

End of content

No more pages to load