Bollywood News


ये इच्छाएं पूरी करना चाहते हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा, साझा की विश लिस्ट

ये इच्छाएं पूरी करना चाहते हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा, साझा की विश लिस्ट
फिल्म जगत में 'कूल मुंडा' के नाम से प्रसिद्द बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा को उनकी पहली फिल्म "स्टूडेंट ऑफ़ द इयर" में ही दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिला था| यही प्यार उन्हें सोशल मीडिया के ज़रिये अपने चाहने वालों से मिलता रहता है|

बीते सोमवार सिद्धार्थ ने अपने फैन्स के साथ इन्स्टाग्राम पर एक वीडियो साझा की, जिसके ज़रिये वह अपने बकेट लिस्ट के बारे में बता रहे हैं| इस पोस्ट से साफ़ पता चल रहा है कि सिद्धार्थ को जल्द से जल्द लॉकडाउन खुलने का इंतज़ार है, और वह बाहर निकलने के लिए काफी बेताब हैं| डालिए पोस्ट पर नज़र -



बताते चलें कि सिद्धार्थ अब विष्णुवर्धन द्वारा निर्देशित फिल्म "शेरशाह" में किआरा आडवाणी के साथ मुख्य भूमिका में नज़र आयेंगे। यह परमवीर चक्र से सम्मानित शहीद कप्तान विक्रम बत्रा की जीवन पर आधारित एक वॉर एक्शन फिल्म है। हालांकि फिल्म को 3 जुलाई 2020 के दिन रिलीज़ किया जाना था पर कोंरोनाकाल के चलते रिलीज़ डेट को आगे बढ़ा दिया गया है।

End of content

No more pages to load