Bollywood News


80 किलो वज़न कंधे पर रखकर ये काम करती नजर आई दिशा पाटनी

80 किलो वज़न कंधे पर रखकर ये काम करती नजर आई दिशा पाटनी
बॉलीवुड की हॉट अदाकार दिशा पाटनी ने फिल्मों में अपने जबरदस्त अभिनय के अलावा अपनी फिटनेस की वजह से भी लोगों के दिलों में अलग पहचान बना रखी है। वह अपनी फिटनेस का खूब खास ख्याल रखती हैं हालांकि, इस बेहतरीन फिटनेस के पीछे उनकी कड़ी मेहनत भी है| हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपनी स्लिम बॉडी को आकृषित दिखाने के लिए कड़ी मेहनत करती दिखाई दे रही हैं|

दिशा पाटनी द्वारा शेयर किया गया वर्कआउट वीडियो काफी चौंकाने वाला है। इस वीडियो में वह फुल रेंज स्क्वॉट करती नज़र आ रही हैं, जिनको करने में काफी मेहनत लगती है। इस वर्क आउट की खास बात ये थी कि उन्होंने स्क्वाट 75 और 80 किलो वजन के साथ किए हैं। दिशा ने अपने कंधे पर 80 किलो वजन उठा रखा था | सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है | देखिये -



दिशा पाटनी आखिरी बार बड़े पर्दे पर बार सिल्वर स्क्रीन पर मोहित सूरी निर्देशित फिल्म 'मलंग' में नजर आई थी, इस फिल्म में उनके अभिनय और ग्लैमरस अवतार की लोगों ने काफी सराहना की थी| आने वाले समय में वह मोहोत सूरी निर्देशित फिल्म 'एक विलेन 2' में आदित्य रॉय कपूर, जॉन अब्रहाम और तारा सुतारिया के साथ नज़र आने वाली हैं| दिशा के फैन्स इस फिल्म के रिलीज़ होने का बेसब्री के साथ इंतज़ार कर रहे हैं |

End of content

No more pages to load