Bollywood News


लॉकडाउन के दौरान खूबसूरत नज़ारों का लुत्फ़ उठा रहे हैं अर्जुन रामपाल, तस्वीरें वायरल

लॉकडाउन के दौरान खूबसूरत नज़ारों का लुत्फ़ उठा रहे हैं अर्जुन रामपाल, तस्वीरें वायरल
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल, एक कलाकार होने के साथ-साथ फिल्म निर्माता, स्क्रीन राइटर, मॉडल और एक बिज़नेसमैन भी हैं| वह उन एक्टर्स में से हैं जो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहकर अक्सर अपने फैन्स से रूबरू होना पसंद करते हैं|

हाल ही में अर्जुन अपनी बेटी के साथ मुंबई के मौसम का लुत्फ़ उठाते नज़र आए और इस नज़ारे को एक तस्वीर में कैद कर उन्होंने अपने इन्स्टाग्राम पर शेयर किया| इस फोटो में वह अपनी बेटी के साथ कोरोना से बचाव के लिए मास्क पहने नज़र आ रहे हैं, इसके साथ वह कैप्शन में लिखते हैं, "Mooson walk. Incognito. Perfect." देखिये पोस्ट -



आपकी जानकारी के लिए बता देते हैं कि अर्जुन रामपाल अब, निर्देशक शैलेश वर्मा की आगामी फिल्म "नास्तिक" में मीरा चोपड़ा और हर्शाली मल्होत्रा के साथ मुख्य अभिनय में नज़र आने वाले हैं| देशभर में चले लॉकडाउन के कारण फिल्म की शूटिंग को बीच में ही रोक दिया गया था, पर अब अनलॉक की प्रकिया के साथ इसकी शूटिंग को दोबारा शुरू करने की योजना चल रही है|

End of content

No more pages to load