Bollywood News


क्या कबूतरबाज़ी का शौक रखते हैं रणदीप हुड्डा? फैन्स को दी यह नसीहत

क्या कबूतरबाज़ी का शौक रखते हैं रणदीप हुड्डा? फैन्स को दी यह नसीहत
हरियाणा के छोटे से शहर रोहतक से आकर बॉलीवुड में अपने कदम जमाने वाले अभिनेता रणदीप हुड्डा अक्सर अपने अभिनय से लोगों का दिल जीतते रहते हैं| जितना उनके अभिनय को सराहा जाता है, उतना ही वह अपनी निजी ज़िंदगी द्वारा लोगों को नेक काम करने की प्रेरणा देते रहते हैं| बता दें कि रणदीप सोशल मीडिया पर काफ़ी एक्टिव रहते हैं और कुछ समय से उनका एक पोस्ट उनके फैन्स के बीच खूब वायरल हो रहा है|

दरअसल बीते सोमवार रणदीप ने इन्स्टाग्राम पर फैन्स के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है| इस फोटो में वह जेंटलमैन के लुक में कबूतरों के झुंड के बीच से गुज़रते हुए नज़र आ रहे हैं| पोस्ट के साथ वह कैप्शन में लिखते हैं, "Always Be the Cat amongst the pigeons! (Also learn to dodge bird shit )- अर्थात: कबूतरों के बीच बिल्ली बनो (और उनके मल को चकमा देना ज़रूर सीखें )" देखिये पोस्ट -



बताते चलें कि रणदीप अब प्रभु देवा द्वारा निर्देशित एक्शन फिल्म "राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई" में सलमान खान, दिशा पाटनी, मेघा आकाश और जैकी श्रॉफ़ के साथ मुख्य किरदार में नज़र आने वाले हैं| वैसे इस फिल्म को 22 मई 2020 के दिन रिलीज़ किया जाना था, पर कोरोना महामारी के चलते इसके रिलीज़ डेट को आगे बढ़ा दिया गया है|

End of content

No more pages to load