Bollywood News


सारा अली खान और कार्तिक आर्यन ने क्यूँ किया एक दूसरे को अनफॉलो?

सारा अली खान और कार्तिक आर्यन ने क्यूँ किया एक दूसरे को अनफॉलो?
बॉलीवुड के चॉकलेट बॉय कार्तिक आर्यन और सारा अली खान आखिरी बार एक साथ इम्तियाज अली की फिल्म 'लव आज कल' में नज़र आए थे। अब खबर ये आ रही है कि दोनों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। खबरों की मानें तो इस समय दोनों एक-दूसरे के साथ की पुरानी पोस्ट भी डिलीट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह खबर खूब वायरल हो रही है|

कुछ समय पहले सारा अली खान और कार्तिक आर्यन के एक-दूसरे को डेट करने की भी सुर्खियां आई थी। दोनों ने इम्तियाज़ अली की फिल्म की शूटिंग के दौरान डेटिंग करना शुरू कर दिया था। दर्शकों को फिल्म में दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री काफी अच्छी लगी थी। परन्तु हाल ही में मिली खबरों के अनुसार अब यह दोनो अपने प्यार की निशानी मिटाने में लगे हुए हैं|

फिल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो सारा अली खान आने वाले समय में अक्षय कुमार और धनुष के साथ फिल्म 'अतरंगी रे' में नज़र आने वाली हैं। इसके अलावा सारा, वरुण धवन के साथ फिल्म 'कुली नं 1' में नज़र आएंगी। कोरोना वायरस बढ़ जाने के कारण इस फिल्म की रिलीज़ डेट को अश्चित्काल के लिए पोस्टपोन कर दिया गया है। वहीं अगर कार्तिक आर्यन की बात करें तो वह इस समय अपने आगामी प्रोजेक्ट 'भूल-भुलइया 2' और 'दोस्ताना 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं| दोनो के फैंस उनकी फिल्मों के रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load