Bollywood News


'द बिग बुल' से इलियाना डिक्रूज का फर्स्ट लुक जारी, दिखा अलग रूप

'द बिग बुल' से इलियाना डिक्रूज का फर्स्ट लुक जारी, दिखा अलग रूप
अभिषेक बच्चन स्टारर आगामी फिल्म 'द बिग बुल, जल्द ही डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज़ की जा सकती है | इसमें अभिषेक के साथ इलियाना डिक्रूज़ भी अहम भूमिका में नज़र आएंगी| हाल ही में एक्ट्रेस ने फिल्म में खुद का फ़र्स्ट लुक इंस्टाग्राम पर साझा किया है जो लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है|

इलियाना के इस जबरदस्त लुक को सोशल मीडिया पर उनके अलावा अजय देवगन और अभिषेक बच्चन ने भी लोगों के साथ साझा किया है| इसमें इलियाना बहुत ज्यादा सीरियस मूड में नजर आ रही हैं, उनका यह अनोखा लुक फैंस को पसंद आ रहा है| अगर आपको पता हो इस फिल्म को अजय देवगन और आनंद पंडित ने प्रोड्यूस किया है जबकि कूकी गुलाटी ने इसका निर्देशन कार्य संभाला है| देखिये पोस्टर -



इलियाना के फ़िल्मी प्रोजेक्ट्स की बार करें तो वह आखिरी बार बड़े पर्दे पर अनीस बज़्मी निर्देशित फिल्म 'पागलपंती' में जॉन अब्राहम और अरशद वारसी के साथ लोगों का मनोरंजन करती नज़र आई थी| फिल्म 'द बिग बुल' की बात करें तो इसमें वह अभिषेक बच्चन, निकिता दत्ता, सुमित वत्स और राम कपूर के साथ नज़र आने वाली हैं| उनके फैन्स फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री के साथ इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load