Bollywood News


कटरीना के बार्बी डॉल लुक ने एक बार फिर जीता लोगों का दिल

कटरीना के बार्बी डॉल लुक ने एक बार फिर जीता लोगों का दिल
कटरीना कैफ कोरोना महामारी के समय में सोशल मीडिया पोस्ट के साथ अपने फैन्स के साथ जुडी रही हैं| हाल ही में बॉलीवुड की बार्बी गर्ल ने खुद की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की है। इनमें केट की स्वीट सी स्माइल और उनका मजेदार अंदाज़ लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है|

कटरीना अक्‍सर बिना मेकअप या फिर कम मेकअप के साथ देखी जाती हैं। इसलिए आज के समय में हर यंग लड़की उन्‍हें अपना ब्‍यूटी आइडल मानती है। 37 साल की होने के बावजूद भी कटरीना के चेहरे पर एजिंग का नामो निशान तक नहीं दिखाई पड़ता है| हाल ही में उनके द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में उनकी खूबसूरती सोशल मीडिया यूज़र का खूब ध्यान आकृषित कर रही है | देखिये -



कटरीना आखिरी बार बड़े पर्दे पर अली अब्बास जफ़र निर्देशित फिल्म 'भारत' में सलमान खान के साथ नज़र आई थी| आने वाले समय में वह रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म 'सूर्यवंशी' में अक्षय कुमार के साथ नज़र आने वाली हैं| पहले ये फिल्म मार्च में रिलीज़ होने वाली थी, परन्तु कोरोना महामारी और लॉकडाउन के कारण इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई थी | हालात सामान्य होने पर फिल्म की नयी रिलीज़ डेट का ऐलान किया जाएगा|

End of content

No more pages to load