Bollywood News


एक्टिंग और सिंगिंग के बाद अब ये शौक पाल रही हैं प्रियंका चोपड़ा, जानिए पूरी खबर

एक्टिंग और सिंगिंग के बाद अब ये शौक पाल रही हैं प्रियंका चोपड़ा, जानिए पूरी खबर
जून 2018 में यह घोषणा की गई थी कि प्रियंका चोपड़ा `अनफिनिश्ड` शीर्षक से एक किताब लिखने वाली हैं, जिसे 2020 में भारत में पेंगुइन बुक्स, यूनाइटेड स्टेट्स में बैलेंटाइन बुक्स और यूनाइटेड किंगडम में माइकल जोसेफ द्वारा प्रकाशित करेंगे। आखिरकार दो साल के इंतजार के बाद प्रियंका ने अपना किताब को लिखकर, इसके पूरा होने की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की है तथा उन्होंने यह भी बताया कि वह हमेशा से एक लेखक बनना चाहती थी, और एक लंबे समय से लेखन के विचार उनके बकेट लिस्ट में थे|

दो दशक लंबे करियर के दौरान प्रियंका चोपड़ा को 'सुपर-प्राइवेट पर्सन' के रूप में जाना जाता था और उन्होंने कभी भी अपने प्रशंसकों के साथ अपनी भावनाओं या 'चीजों के व्यक्तिगत पक्ष' को कभी व्यक्त नहीं किया। बीते सोमवार अदाकारा ने इन्स्टाग्राम पर अपने किताब की एक तस्वीर साझा की और कैप्शन में लिखा, "Finished. What an amazing feeling seeing these pages printed on paper for the first time! #Unfinished... coming soon!" डालिए पोस्ट पर नज़र -



फरवरी 2019 में, होस्ट जिमी फैलन अभिनीत 'द टुनाइट शो' में एक उपस्थिति के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने अपनी लेखन योजनाओं का खुलासा किया और अपने किताब के बारे में बात की। उसने 'अनफिनिश्ड' शीर्षक को समझाया और कहा, "मैंने इस किताब का नाम अनफिनिश्ड इसीलिए रखा है क्योंकि बहुत कुछ है जो मैं अपने जीवन में करना चाहती हूं, और मैंने इसे अभी तक नहीं लिखा है।"

End of content

No more pages to load