Bollywood News


फेक फॉलोअर्स केस - मुंबई पुलिस ने रैपर बादशाह को भेजा समन

फेक फॉलोअर्स केस - मुंबई पुलिस ने रैपर बादशाह को भेजा समन
बॉलीवुड के मशहूर रैपर बादशाह इस समय बहुत बदु मुसीबत में फसते नज़र आ रहे हैं| हाल ही में मुंबई पुलिस ने यह पता लगाने के लिए कि उन्होंने अपने एक लोकप्रिय गीत 'पागल है' के लिए फेक व्यू खरीदे हैं। मुंबई के अधिकारियों के अनुसार रैपर ने अपने नया रिकॉर्ड बनाने के लिए 7.2 करोड़ फेक व्यूज़ के लिए 7 लाख रुपये का भुगतान किया है।

एएनआई की ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, बादशाह को मुंबई अपराध शाखा पुलिस ने एक बार फिर इस मामले की जाँच के लिए समन भेज दिया है| सोशल मीडिया फर्जी फॉलोअर्स रैकेट केस: क्रिमिनल इंटेलिजेंस यूनिट, मुंबई ने रैपर बादशाह को 20 अगस्त को उनके सामने पेश होने के लिए कहा है| इस खबर के सामने आते ही उनके फैन्स काफी नाखुश नज़र आ रहे हैं| देखिये रिपोर्ट -



अगर आपको याद हो कुछ समय पहले मीका सिंह ने भी बादशाह पर जुबानी तंज कसते हुए कहा था कि मैंने सुना है कि कई सारे एक्टर्स और सिंगर्स यूट्यूब पर फेक व्यूज खरीदते हैं और कई इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स भी खरीदते हैं| मैं इतना बेवकूफ हूं कि सारा पैसा सिर्फ़ प्रॉपर्टीज़ में इन्वेस्ट करता हूं| अगर मेरे पास इतना दिमाग होता तो मैं भी व्यूज़ और फॉलोअर्स खरीद लेता, तो मेरे भी आज रिकॉर्ड होते, हाय मैं सबसे पीछे रह गया|

End of content

No more pages to load