Bollywood News


सलमान खान की सुपारी लेने वाला शार्पशूटर इस जगह से हुआ गिरफ्तार

सलमान खान की सुपारी लेने वाला शार्पशूटर इस जगह से हुआ गिरफ्तार
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान हाल ही में अपने पनवेल के फार्महाउस से मुंबई लौटे थे, पनवेल में वह चार महीने से रह रहे थे। अभिनेता वर्तमान में लोकप्रिय कलर्स टीवी शो बिग बॉस सीज़न 14 की शूटिंग में व्यस्त हैं| इस समय खबर ये आ रही हैं कि एक शार्पशूटर ने सलमान खान को रडार पर ले रखा था। अब उसको फरीदाबाद पुलिस ने उसके निवास स्थान से गिरफ्तार कर लिया है।

सारी पूछताछ के बाद पता चला कि शार्पशूटर, सलमान खान को मरने के लिए पहले ही बांद्रा में उनके गैलेक्सी अपार्टमेंट का हाल देख कर आ चुका था| ताकि उसे अभिनेता को मरने में कोई परेशानी न आए। शूटर ने आगे पुलिस को बताया कि वह इसी साल जनवरी में मुंबई आया था और दो दिनों तक इस इलाके में रहा था |

अगर सलमान खान के आगामी फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो वह प्रभु देवा निर्देशित फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' में दिशा पटानी के साथ लोगों का मनोरंजन करते नज़र आने वाले हैं। इसमें इन दोनों के अलावा रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ भी अहम भूमिकाओं में नज़र आएगें| इसके अलावा सलमान फिल्म 'किक 2' और 'कभी ईद कभी दीवाली' में भी दिखाई देगें| उनके फैन्स सभी फिल्मों के रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतज़ार कर रहे हैं| सलमान ने अपनी पाइपलाइन में 'किक 2' और 'कभी ईद कभी दीवाली' भी की।

End of content

No more pages to load