Bollywood News


रणदीप हुड्डा ने दिखाई अपनी नई प्रतिभा, तस्वीरें वायरल

रणदीप हुड्डा ने दिखाई अपनी नई प्रतिभा, तस्वीरें वायरल
रणदीप हुड्डा सोशल मीडिया पर अपनी दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों के बारे में अपने फैन्स को जानकारी देते रहते हैं और अपनी पोस्ट के द्वारा उनको एंटरटेन रहते हैं| हाल ही में अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर अपनी नई प्रतिभा को लोगों के साथ साझा किया है, उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह फोटोग्राफी करते हुए नज़र आ रहे हैं| अभिनेता की इस नई प्रतिभा को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है|

रणदीप द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई पक्षियों की तस्वीर में उनके द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग के पालन को दिखाया गया है तो दूसरी में अभिनेता खुद हाथ में कैमरा पकड़े फोटोग्राफी करते हुए दे रहे हैं| अभिनेता के इस नए कौशल की उनके फैन्स के द्वारा अच्छी तारीफ की जा रही है, लोगों को उनका नया टैलेंट काफी पसंद आ रहा है| देखिये -



रणदीप हुड्डा आखिरी बार सिल्वर स्क्रीन पर इम्तियाज़ अली के निर्देशन में तैयार फिल्म 'लव आजकल 2' में सारा अली खान और कार्तिक आर्यन के साथ सहायक भूमिका में नज़र आए थे| वर्कफ़्रंट की बात करें तो वह प्रभु देवा निर्देशित फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' में सलमान खान , दिशा पटानी और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकारों के साथ नज़र आने वाले हैं । रणदीप के फैंस उनकी फिल्म के रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतज़ार कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load