क्यों संजय दत्त कर रहे हैं फैन्स से प्रार्थना करने की गुज़ारिश?

Wednesday, August 19, 2020 17:30 IST
By Santa Banta News Network
बॉलीवुड के खलनायक संजय दत्त को हाल ही में लंग कैंसर से ग्रसित पाए गए हैं, इस खबर के मिलते ही उनके परिवार, दोस्तों और चाहने वालों में दुःख के बदल छा गए हैं और हर कोई उनके जल्दी से जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करने में जुट गया है| बता दें की कुछ समय पहले ही संजय जी को आगे के इलाज के लिए मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती किया गया है|

बीते मंगलवार संजय को बहन प्रिया दत्त और पत्नी मान्यता दत्त के साथ उनके घर के बहार स्पॉट किया गया था| जब संजय की एक झलक पाने के लिए उनके घर के बहार खड़ी मीडिया ने तीनों को एक साथ गाड़ी में बैठते देखा तब अभिनेता ने हाथ जोड़ के पहले मीडिया को सलाम किया और हल्की आवाज़ में कहा, "प्रार्थना करो"|

संजय दत्त की पत्नी मान्यता की माने तो वह फ़िलहाल कोरोना से हालात सामान्य होने का इंतज़ार कर रहे हैं| जैसे ही माहौल सही होता दिखेगा वैसे ही आगे के इलाज के लिए संजय को अमेरिका ले जाया जाएगा|

संजय जी की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वह अब महेश भट्ट द्वारा निर्देशित फिल्म "सड़क 2" में एक टैक्सी चालक के किरदार में नज़र आने वाले हैं| फिल्म में आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर और पूजा भट्ट भी अहम भूमिका निभाने वाले हैं| इस फिल्म को 28 अगस्त 2020 के दिन डिज़नी+हॉटस्टार पर रिलीज़ किया जाएगा|
परम सुंदरी: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर स्टारर रोमांटिक कॉमेडी अगस्त में रिलीज़ के लिए तैयार!

बॉलीवुड की साल की सबसे बहुप्रतीक्षित प्रेम कहानियों में से एक के लिए तैयार हो जाइए! सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर पहली

Monday, July 14, 2025
एटली की ग्रैंड स्पेक्टैकल 'एए22 एक्स ए6' में अल्लू अर्जुन निभाएंगे चार भूमिकाएँ: भारतीय सिनेमा में एक क्रांतिकारी बदलाव!

तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपने करियर की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना पर काम शुरू करने वाले हैं

Monday, July 14, 2025
राजकुमार राव इन दिग्गजों से प्रेरणा लेने की यादें ताज़ा करते हैं!

इस पीढ़ी के सबसे होनहार अभिनेताओं में से एक, राजकुमार राव, फिल्मफेयर के प्रधान संपादक जितेश पिल्लई द्वारा होस्ट किए

Monday, July 14, 2025
'धड़क 2' ट्रेलर: सिद्धांत और तृप्ति स्टारर कहानी जोड़ने जा रही है रोमांटिक ड्रामा में नया अध्याय!

धड़क 2 का आधिकारिक ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है, और इसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। सिद्धांत चतुर्वेदी और

Saturday, July 12, 2025
अजय देवगन स्टारर 'सन ऑफ सरदार 2' का एक्शन, इमोशन और कन्फ्यूजन से भरपूर मजेदार ट्रेलर रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने 'औरों में कहां दम था' में अपनी भूमिका से लाखों फैन्स को अपना दीवाना बना लिया

Friday, July 11, 2025