Bollywood News


जैकलिन फ़र्नानडेज़ पहली बार करती दिखी यह काम, तस्वीरें हो रही वायरल

जैकलिन फ़र्नानडेज़ पहली बार करती दिखी यह काम, तस्वीरें हो रही वायरल
मिस यूनिवर्स श्रीलंका का ख़िताब जीत कर बॉलीवुड में अपने जलवों से करोड़ों का दिल जीत लेने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फ़र्नांडिस जितना एक्टिव अपने कैरियर में हैं उतनी ही सोशल मीडिया पर भी रहती हैं| वह अक्सर अपने फैन्स के साथ अपनी निजी जिंदगी से जुडी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं|

कुछ समय पहले जैकलिन ने इन्स्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा की है, इस तस्वीर में वह रेस-कोर्स में एक घोड़े को कुछ खिलाती नज़र आ रही हैं| इस तस्वीर में साफ़ देखा जा सकता है कि वह कोरोना से बचाव के लिए मास्क पहनकर पूरी एहतियात बरत रही हैं, इसके साथ वह कप्तिओं में लिखतीं हैं, "Rain or shine 🌈 @manasiscott thanks for the pic!"डालिए पोस्ट पर नज़र -



जैकलीन फ़र्नानडेज़ अब बॉलीवुड निर्देशक लक्ष्मण राज आनंद की अगली फिल्म "अटैक" में जॉन अब्राहम और रकुल प्रीत सिंह के साथ मुख्य भूमिका निभाते नज़र आने वाली हैं। फिल्म को 14 अगस्त 2020 के दिन रिलीज़ किया जाना था लेकिन देश में चल रहे लॉकडाउन के कारण इसके रिलीज़ डेट को आगे बढ़ाना पड़ा। अब अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि महामारी से हालात सामान्य होते ही इस फिल्म को बड़े पर्दे पर रिलीज़ कर दिया जाएगा।

End of content

No more pages to load