Bollywood News


अमिताभ बच्चन ने इस पोस्ट के द्वारा बताई लोगों को उनकी फितरत

अमिताभ बच्चन ने इस पोस्ट के द्वारा बताई लोगों को उनकी फितरत
अमिताभ बच्चन अपने फैन्स को रोज़ाना सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से अपने दिन-प्रतिदिन के जीवन के बारे में अपडेट रखना पसंद करते हैं। हाल ही में बॉलीवुड महानायक ने इंस्टाग्राम पर खुद की एक तस्वीर लोगों के साथ साझा की है, इसके साथ उन्होंने लिखा कि हर व्यक्ति अपनी प्रतिभा में महान होता है| उनके द्वारा शेयर किए गए संदेश को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है|

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में अमियाभ बच्चन कुछ सोचते हुए नज़र आ रहे हैं, उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "फितरत किसी की ना आज़माया कर ऐ जिंदगी, हर शक़्स अपनी हद में बेहद लाजवाब होता है"| उनकी इस अर्थपूर्ण पोस्ट पर बॉलीवुड सेलेब्स जैसे मौनी रॉय, मनीष पॉल आदि अपनी सकारात्मक प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं| देखिये -



वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आने वाले समय में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नज़र आने वाले। इसके अलावा वह नागराज मंजुले निर्देशत फिल्म 'झुंड' और रूमी जाफ़री निर्देशित फिल्म 'चेहरे' में भी लोगों का मनोरंजन करते दिखाई देगें। उनके फैन्स सभी फिल्मों के रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load