Bollywood News


कहाँ छुट्टियां मना रहीं हैं इलियाना डीक्रूज़?, साझा की ये हॉट तस्वीर

कहाँ छुट्टियां मना रहीं हैं इलियाना डीक्रूज़?, साझा की ये हॉट तस्वीर
बॉलीवुड अभिनेत्री इलियाना डी'क्रूज़ सिर्फ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में ही नहीं, बल्कि तमिल और तेलगु फिल्म इंडस्ट्री में भी काफ़ी मशहूर हैं| उन्हें सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना काफी पसंद है और वह अक्सर अपनी तस्वीरों व वीडियो से फैन्स का ध्यान खींचती रहती हैं|

हाल ही में इलियाना ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमे सिर्फ उनकी टांगें नज़र आ रही हैं| इस तस्वीर से पता चलता है कि अभिनेत्री पर लॉकडाउन का कोई असर नहीं है और वह आराम से कहीं खूबसूरत नज़ारों के बीच छुट्टी मना रही हैं जिसे देख कर आपका भी मन छुट्टी पर जाने का करने लगेगा| इस पोस्ट के साथ वह कैप्शन में लिखती हैं, "Work hard, chill harder." देखिये पोस्ट -



अंत में बताते चलते हैं की इलियाना को जल्द ही कुक्की गुलाटी द्वारा निर्देशित एक बायोग्राफिकल (जीवनी) क्राइम फिल्म "द बिग बुल" में अजय देवगन, अभिषेक बच्चन, और निकिता दत्ता के साथ देखा जाएगा| फिल्म की कहानी एक स्टॉकब्रोकर 'हर्षद मेहता' के जीवन के इर्द-गिर्द घूमने वाली है| हालाँकि फिल्म के रिलीज़ डेट की कोई जानकारी नहीं आई है, बस इतना कहा गया है कि इसे सिनेमाघरों में ना रिलीज़ करके डिज़नी+हॉटस्टार पर रिलीज़ किया जाएगा|

End of content

No more pages to load