Bollywood News


दीपिका के डिप्रेशन पर उठाया कंगना ने सवाल, कही ऐसी बात

कंगना रनौत बॉलीवुड की इकलौती अभिनेत्री हैं जो सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से इंडस्ट्री के बड़े लोगों पर निशाना साधते हुए बड़े बेबाक अंदाज़ से फिल्म इंडस्ट्री में चल रहे एक-एक गैंग का पर्दाफाश करती रहती हैं| 19 अगस्त 2020 के दिन सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत केस की सही से जाँच करने की ज़िम्मेदारी सीबीआई को सौंप दी, इस बात पर कई बॉलीवुड सितारों की तरह कंगना ने भी ट्वीट करके अपनी ख़ुशी ज़ाहिर की|

कुछ लोगों के अनुसार सुशांत सिंह राजपूत की मौत का कारण डिप्रेशन था| बता दें कि दीपिका पादुकोण अपने ब्रेक अप के बाद डिप्रेशन के दौर से गुज़र चुकी हैं और इस मामले पर उन्होंने खुल कर लोगों के सामने कई बार बात भी किया है| कंगना ने हाल ही में दीपिका के डिप्रेशन पर सवाल उठाते हुए एक वीडियो ट्वीट किया है, जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है| डालिए वीडियो पर नज़र -



कंगना की आगामी फिल्मों की बात करें तो वह अब फिल्म निर्देशक ए.एल विजय की अगली फिल्म "थलैवी" में तमिलनाडु की पूर्व मुख्य मंत्री स्वर्गीय जयललिता का किरदार निभाते नज़र आने वाली हैं| आपकी जानकारी के लिए बताते हैं कि इस फिल्म की शूटिंग एक साथ तीन भाषाओँ (हिंदी, तमिल और तेलगु) में शुरू की गई थी और इसे जल्द ही बड़े परदे पर देखा जा सकता है|

End of content

No more pages to load