Bollywood News


बॉबी देओल की 'आश्रम' को बैन करने की मांग! धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप

बॉबी देओल की 'आश्रम' को बैन करने की मांग! धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप
कुछ दिन पहले ही बॉबी देओल की आगामी सस्पेंस-ड्रामा वेब सीरीज़ आश्रम का फर्स्ट लुक और उसके बाद ट्रेलर जारी किया गया था | ट्रेलर में इस सीरीज़ की कहानी और बॉबी देओल की एक्टिंग की तारीफ हुई थी मगर साथ ही इस पर हिन्दू धर्म और हिन्दुओं की भावनाओं को आहत करने के भी आरोप लगने शुरू हो गए थे |

विरोध जताने के बाद अब लोगों ने ट्विटर पर प्रकाश के निर्देशन में बनी इस वेब सीरीज़ को बैन करने की मांग भी उठानी शुरू कर दी है | #BanAashramWebSeries नाम से हैशटैग ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है और लोग इसके खिलाफ जमकर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं | देखिये कुछ ट्वीट -







बता दें की प्रकाश झा के निर्देशन में बनी वेब सीरीज़ आश्रम में बॉबी देओल के साथ अदिति पोहनकर, चन्दन रॉय सान्याल, दर्शन कुमार, अनुप्रिया गोएंका, अध्ययन सुमन, त्रिधा चौधरी, विक्रम कोचर, तुषार पाण्डेय भी नज़र आएँगे | ये वेब सीरीज़ आपको 28 अगस्त को एमएक्स प्लेयर पर देखने को मिलेगी |

End of content

No more pages to load