Bollywood News


क्या कहना चाहती हैं करीना की कातिल निगाहें? देखिये तस्वीर

क्या कहना चाहती हैं करीना की कातिल निगाहें? देखिये तस्वीर
बॉलीवुड की 'बेबो' (करीना कपूर खान) शुरुआत से ही अपने मस्ती भरे अंदाज़ के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं| वह कभी अपने अभिनय के लिए मीडिया में छाई रहती हैं, तो कभी पति और बेटे के साथ घुमते हुए स्पॉट हो जाती हैं| लेकिन लॉकडाउन के समय से करीना अक्सर सोशल मीडिया पर थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कर रही हैं जिसे फैन्स का ढेर सारा प्यार मिल रहा है|

हाल ही में करीना ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है, जिसमे वह सफ़ेद रंग के शर्ट में काफी कातिल लग रही हैं| इस पोस्ट के साथ वह कैप्शन में लिखती हैं, "Post pack up shot... with my dearest friend @avigowariker ❤️✨." डालिए पोस्ट पर नज़र -



जहाँ तक करीना के फ़िल्मी सफ़र की बात हो तो वह जल्दी ही अद्वैत चन्दन द्वार निर्देशित एक कॉमेडी- ड्रामा फिल्म "लाल सिंह चड्ढा" में नज़र आने वाली हैं, जिसमे आमीर खान, विजय सेतुपति और मोना सिंह भी मुख्य किरदार में देखा जाएगा| बताते चलें कि इस फिल्म को 25 दिसम्बर 2020 के दिन रिलीज़ किया जाएगा|

End of content

No more pages to load