Bollywood News


'दो विलन' में अर्जुन कपूर ने ली आदित्य रॉय कपूर की जगह!

'दो विलन' में अर्जुन कपूर ने ली आदित्य रॉय कपूर की जगह!
मलंग जैसी सुपरहिट फिल्म देने के बाद आदित्य रॉय कपूर एक बार फिर मोहित सूरी के साथ उनकी 2014 की हिट फिल्म 'एक विलन' के सीक्वल में काम करने के लिए तैयार थे | फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और जॉन अब्राहम दोनों ही नेगेटिव रोल्स में दिखने वाले थे जिसे लेकर दोनों के ही चाहनेवाले बेहद उत्सुक थे | लेकिन कुछ दिन पहले ही आदित्य ने '2 विलन' से हाथ वापस खींच लिए थे और अब उनकी जगह एक नए अभिनेता ने ले ली है |

खबर थी की आदित्य से पहले उनका किरदार अर्जुन कपूर को ऑफर किया गया था मगर फिर रोल आदित्य को ही मिल गया | लेकिन अब उनके फिल्म से हाथ खींचने के बाद उनका रोल वापस अर्जुन कपूर को मिल गया है और उनकी फिल्म में री-एंट्री हो गयी है | टाइम्स ऑफ़ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक़ अर्जुन कपूर की फिल्म में वापसी तय है और अब वे पहली बार जॉन अब्राहम के साथ स्क्रीन साझा करते दिखेंगे |

मोहित सूरी के निर्देशन में बननी 'दो विलन' में अर्जुन कपूर और जॉन अब्राहम के साथ दिशा पाटनी व तारा सुतारिया भी नज़र आएंगी | बता दें की 2014 में रिलीज़ हुई फिल्म 'एक विलन' में सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख मुख्य भूमिकाओं में दिखे थे | फिल्म सुपरहिट रही थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज़्यादा की कमाई की थी |

End of content

No more pages to load