Bollywood News


सबको हंसाने वाले कपिल शर्मा को कौन हंसाता है? किया खुलासा

सबको हंसाने वाले कपिल शर्मा को कौन हंसाता है? किया खुलासा
पूरे भारत को एक साथ हँसाने की क्षमता रखने वाले महान कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने अपने कॉमेडी शो "द कपिल शर्मा शो" के माध्यम से हमे खूब हंसाया तो है ही, इसके अलावा उन्होंने हमे बड़े सितारों के बारे में और जान पाने का मौका भी दिया| पर क्या कभी सोचा है कि जो शख्स हमे इतना हंसाता है, उसे कौन हँसाता होगा?

हाल ही में कपिल ने अपनी बेटी जो असल ज़िंदगी में उनकी मुस्कराहट की वजह है, उसके साथ खिंचवाई हुई एक तस्वीर को इन्स्टाग्राम पर साझा की है| इसके साथ वह कैप्शन में लिखते हैं, "For all the things my hands have held, the best by far is you.` Thank u god for this beautiful gift 😍 #anayra #daughter #unconditionallove #daughtersarethebest 🤗 #gratitude 🙏." देखिये पोस्ट -



बता दें कि करीब 125 दिनों के बाद कपिल शर्मा ने अपने टीम की सलामती के साथ पिछले महीने अपने शो की रुकी हुई शूटिंग दोबारा शुरू कर दी थी| लॉकडाउन के दौरान कपिल ने अपना सारा समय अपने परिवार के साथ बिताया और उनका मानना है कि यह उनकी जिंदगी का सबसे कीमती समय था|

End of content

No more pages to load