Bollywood News


पांच महीने घर रहने के बाद देखिये क्या हो गयी टाइगर श्रॉफ हालत

पांच महीने घर रहने के बाद देखिये क्या हो गयी टाइगर श्रॉफ हालत
टाइगर श्रॉफ सिल्वर स्क्रीन पर शानदार अदाकारी और जबरदस्त डांस मूव्स से बॉलीवुड में अपनी अलग जगह बना चुके हैं। अपने आकर्षक लुक्स और शानदार बॉडी के अलावा प्रतिभाशाली अभिनेता कभी भी कैमरे के सामने खतरनाक स्टंट करने से नहीं कतराते हैं| हाल ही में टाइगर ने इंस्टाग्राम पर खुद की एक तस्वीर साझा की है जिसमें उनका हैंडसम हंक लुक लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है|

अगर तस्वीर की बात करें तो इसमें टाइगर का डेनिम शर्ट लुक इन्टरनेट यूज़र्स का खूब ध्यान आर्षित कर रहा है| टाइगर की इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है, अभिनेता के जबरदस्त लुक को बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ की भी अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही है| पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, "वापिस काम करने के लिए तैयार, भरोसा रखिये"| देखिये -

View this post on Instagram

Back to work 😍 #keepthefaith

A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff) on



टाइगर श्रॉफ आखिरी बार सिल्वर स्क्रीन पर अहमद खान निर्देशित फिल्म 'बाघी 3' में श्रद्धा कपूर के सतझ देखा गया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा धमाल मचा रही थी, परन्तु कोरोना महामारी के बढ़ जाने के कारण फिल्म के प्रदर्शन को रोक दिया गया था और बाद में इससे डिजिटल प्लेटफोर्म डिज़्नी होट स्टार पर रिलीज़ किया गया था। आने वाले समय में वह अहमद खान निर्देशित फिल्म 'हीरोपंती 2' में नज़र आने वाले हैं, उनके फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का बड़ी उत्सुकता से इंतज़ार कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load