Bollywood News


जब ऐसी दिखती थी अनुष्का शर्मा, शेयर की थ्रोबैक तसवीरें

जब ऐसी दिखती थी अनुष्का शर्मा, शेयर की थ्रोबैक तसवीरें
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा हिंदी फिल्म उद्योग में प्रभावशाली स्टार में से एक हैं| कुछ समय पहले उन्होंने प्रोड्क्शन की दुनिया में भी अपना कदम रख दिया है। अगर आपको याद हो अनुष्का ने हिंदी सिनेमा में अपनी पहली फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' में शाहरुख खान के साथ मिलकर लाखों लोगों को अपने अभिनय का दीवाना बना लिया था| हाल ही में अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर खुद की कुछ थ्रो बैक तस्वीर लोगों के साथ साझा की है जिसमें उनका क्लासी लुक काफी पसंद किया जा रहा है|

अनुष्का शर्मा ने कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर वोग मैगजीन के कवर पेज की कुछ तस्वीर साझा की थी जिसमें उनका सेक्सी क्रॉप टॉप लुक लोगो का खूब ध्यान आकर्षित कर रहा था। हाल ही में शेयर की गई तस्वीरों ने भी कुछ ऐसा ही काम किया है, इनमें अभिनेत्री का स्टाइलिश अंदाज़ इन्टरनेट यूज़र्स को काफी पसंद आ रहा है| वह अनुष्का के खूबसूरत हुस्न से अपनी नजरे नही हटा पा रहे हैं| देखिये -

View this post on Instagram

From the vault! #Throwback 📷 : #TarunVishwa

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on



अनुष्का शर्मा को आखिरी बार बड़े पर्दे पर आनंद राय के निर्देशन में बनी फिल्म 'जीरो' में शहरुख खान के साथ देखा गया था। आने वाले समय में वह प्रोसित रॉय निर्देशित फिल्म 'झूलन गोस्वामी बायोपिक' में महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का किरदार निभाती हुई नज़र आएगीं| अनुष्का के फैन्स इस फिल्म के रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load