Bollywood News


गंदे कपड़े और बिखरे बाल में नज़र आई तापसी पन्नु! क्या है राज़?

गंदे कपड़े और बिखरे बाल में नज़र आई तापसी पन्नु! क्या है राज़?
बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू अपनी खूबसूरत एक्टिंग से कई फैन्स को अपना दीवाना बना चुकी हैं। लॉकडाउन के समय से ही वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने लगी हैं, तथा अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज़ को अपने चाहने वालों के साथ साझा करते रहती हैं|

हाल ही में तापसी ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर को पोस्ट किया है, इस पोस्ट में वह गाँव की लड़की के भेष में नज़र आ रही हैं| बता दें की ये उनकी आगामी फिल्म 'रश्मि रॉकेट' का पोस्टर है जिसमे तापसी हमें एक धावक के किरदार में दिखेंगी| तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "Getting back on track, one lap at a time! #RashmiRocket to start shooting this November." डालिए पोस्ट पर नज़र -



अकर्ष खुराना के निर्देशन में बनी रश्मि रॉकेट में तापसी के साथ प्रियांशु पेनयूली और विकी कादिआन भी नज़र आएँगे | ये फिल्म इस साल की आखिरी तिमाही में रिलीज़ होनी थी मगर कोरोना वायरस महामारी के कारण अब ये आपको अगले साल ही देखने को मिलेगी |

इसके अलावा तापसी हमें विनिल मैथ्यू की थ्रिलर फिल्म "हसीन दिलरुबा" में विक्रांत मैसी और हर्षवर्धन राणे के साथ नज़र आएंगी| यह एक मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म होगी, जिसे 18 सितंबर 2020 के दिन रिलीज़ किया जाना था पर अब इसे कोरोना से हालात सामान्य होने के बाद रिलीज़ किया जाएगा|

End of content

No more pages to load