Bollywood News


हिरानी की फिल्म इस साल नहीं शुरू करेंगे शाहरुख़, सामने आई नयी तारीख!

शाहरुख़ खान और राजकुमार हिरानी के साथ काम करने की चाहे दोनों के ही फैन्स के दिलों में कई सालों से है | कुछ महीने पहले ही ये बात सुनने में आई थी शाहरुख़ खान इस साल आखिर राजकुमार हिरानी के साथ काम करने जा रहे हैं उनकी आगामी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म में | खबर ये थी की इस फिल्म की शूटिंग शाहरुख़ इस साल अक्टूबर के महीने से शुरू कर देंगे मगर अब कहानी में एक ट्विस्ट आ गया है |

हाल ही में मिले उप्दतेस के मुताबिक़ इस अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग विअसे तो इस साल अक्टूबर से ही शुरू करने की योजना थी मगर कोरोना के कारण अब ये शूटिंग साल से शुरू होगी | फिल्म से जुड़े सूत्रों के मुताबिक़ राजकुमार हिरानी शूटिंग के लिए लोकेशन्स का चुनाव करने जनवरी 2021 में रेकी पर निकलेंगे और अगले साल मार्च या अप्रैल के महीने में फिल्म फ्लोर पर चली जाएगी |

फिलहाल हिरानी इसके प्री प्रोडक्शन काम में पूरी तरह व्यस्त हैं तथा वे और शाहरुख़ दोनों ही इस फिल्म को लेकर ख़ासे उत्सुक हैं | इसके अलावा बादशाह खान हमें सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनने वाली यशराज फिल्म्स की एक्शन ड्रामा 'पठान' में भी नज़र आएँगे जिसकी घोषणा जल्द हो सकती है | बता दें की फ़िल्मी परदे पर शाहरुख़ आखिरी बार साल 2018 में आनंद राय की फिल्म 'ज़ीरो' में अनुषा शर्मा व कैटरिना कैफ के साथ नज़र आये थे जो की बोक ऑफिस पर नाकाम रही थी |

End of content

No more pages to load