Bollywood News


अक्षय कुमार चले पीएम मोदी और रजनीकांत की राह पर!

अक्षय कुमार चले पीएम मोदी और रजनीकांत की राह पर!
फिल्मी दुनिया के खिलाड़ी यानि अक्षय कुमार बॉक्स ऑफिस पर लगातार सुपरहिट फिल्में दिए जा रहे हैं| अब तो निर्माता-निर्देशक भी मानने लगे हैं कि अगर फिल्म को हिट करवाना है तो उनकी पहली पसंद अक्षय कुमार होगी| कुछ समय पहले अक्षय कुमार ने अपना पहला म्यूजिक एल्बम 'फिलहाल' रिलीज़ किया था जिसको लोगों का खूब प्यार प्राप्त हुआ था|

अब अक्षय डिस्कवरी के टीवी सीरीज़ में बीयर ग्रिल्स के साथ रोमांचक का मजा लेते नज़र आएगें, इसका एक छोटा सा टीजर अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है| इसको लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है, अभिनेता के फैन्स इसके शुरू होने का इंतज़ार कर रहे हैं|

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अक्षय कुमार भारत के तीसरे ऐसे व्यक्ति हैं जो बीयर ग्रिल्स के साथ नजर आएंगे| उनसे पहले भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और साउथ सिनेमा जगत के दिग्गज अभिनेता कहे जाने वाले रजनीकांत नज़र आ चुके हैं| कुछ समय पहले 'इन टू द वाइल्ड विद बीयर ग्रिल्स' की शूटिंग के लिए अक्षय कुमार कर्नाटक के बांदीपुर टाइगर रिर्जव में गए थे| जिसकी एक छोटी सी वीडियो हाल ही में उन्होंने अपने फैन्स के साथ साझा की है| देखिये -



अक्षय कुमार के फैंस इस समय उनकी आने वाली फिल्म 'सूर्यवंशी' के रिलीज़ होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पहले ये फिल्म मार्च महीने में रिलीज़ होने वाली थी, परन्तु कोरोना महामारी और लॉकडाउन के कारण इसकी रिलीज़ डेट आगे बढ़ा दी गई है। इसके अलावा वह, रंजीत तिवारी निर्देशित 'बेल बॉटम', साजिद नडियाडवाला निर्देशित 'बच्चन पण्डे' और चंद्रप्रकाश द्विवेदी निर्देशित 'पृथ्वीराज' जैसी फ़िल्मों में अपने चाहने वालों का मनोरंजन करते नज़र आने वाले हैं।

End of content

No more pages to load