Bollywood News


लॉकडाउन में अदाकारी छोड़ क्यूँ बेचनी पड़ी परिणीती चोपड़ा को पेंटिंग!

लॉकडाउन में अदाकारी छोड़ क्यूँ बेचनी पड़ी परिणीती चोपड़ा को पेंटिंग!
मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की बहन परिनिती चोपड़ा ने हिंदी फिल्म जगत में अपने बेहतरीन काम से खूब नाम और प्यार कमाया है| चाहे उनकी फिल्मों की झलक हो या फिर उनका बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीरें, अदाकारा को उनके चाहने वालों का खूब प्यार मिलता है|

हाल ही में परिनिती ने इन्स्टाग्राम पर अपनी माँ द्वारा बनाई गई पेंटिंग की तस्वीरें शेयर की हैं, इस पोस्ट के साथ वह बड़े खुशी से इन पेंटिंग के बिक जाने की खबर दे रही हैं| पोस्ट के कैप्शन में वह लिखती हैं, "READY FOR DISPATCH! My mom's artwork is on its way to your homes..We are overwhelmed with emotion with your orders (these 12 are only today's). Its a happy, smiling morning 💕 Keep supporting! @reenachopra.art" देखिये पोस्ट -



बता दे कि उनकी अगली फिल्म की घोषणा हो चुकी है, वह जल्दी ही दिबाकर बैनर्जी द्वारा निर्देशित ब्लैक कॉमेडी फिल्म "संदीप और पिंकी फ़रार" में अर्जुन कपूर के साथ मुख्य किरदार में नज़र आयेंगी| यूँ तो फिल्म को 2020 के शुरुआत में रिलीज़ किया जाना था, पर कोरोना महामारी के चलते इसके रिलीज़ को आगे बढ़ा दिया गया|

End of content

No more pages to load