Bollywood News


सुशांत सिंह राजपूत मामला: सीबीआई ने कुक नीरज से 3 घंटे की पूछताछ! जानिये क्या थे सवाल

सुशांत सिंह राजपूत मामला: सीबीआई ने कुक नीरज से 3 घंटे की पूछताछ! जानिये क्या थे सवाल
स्वर्गीय अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत का कारण पता लगाने में मुंबई पुलिस असफल रही, इसी कारण यह मामला अब सीबीआई को सौंप दिया गया है। 16 लोगों की यह सीबीआई टीम पूरे जोश से इस घटना को सुलझाने में लगी है।

बीते शुक्रवार सीबीआई की टीम ने सबसे पहले सुशांत के कुक नीरज से पूछताछ की | नीरज से 3 घंटे तक पूछताछ की गयी और इस दौरान उससे 8 सवाल पपूछे गए जिनमें उसे विस्तार से 13 जून से हुईं सभी घटनाओं की जानकारी देने को कहा गया | यह हैं नीरज से पूछे गए 8 सवाल:

1. सुशांत की मौत के समय कौन- कौन घर पर मौजूद था?
2. सुशांत अपनों के साथ कितना समय बिताते थे?
3. क्या सुशांत के व्यवहार में कोई बदलाव था? ख़ासकर 13 जून से?
4. क्या सुशांत ने 13 और 14 जून को ठीक से खाना खाया था?
5. सुशांत 13 तारीख़ की रात कितने बजे सोए?
6. सुशांत का शव सबसे पहले किसने देखा?
7. क्या किसने सुशांत के शव को उतारने के लिए कहा था? यदि हां, तो किसने कहा था?
8. पुलिस को कब और किसने कॉल किया?

दरअसल सुशांत केस में उनके कुक नीरज की पूछताछ इसीलिए की जा रही है क्योंकि वह उन्हीं लोगों में से एक है जिसने सुशांत की बॉडी सबसे पहले देखी थी। पूछताछ से घटना स्थल का निरीक्षण किया जा सकता है और तो और उसे शक के कटघरे में रखने से कई और राज़ खुल सकते हैं।

बता दें की सुशांत सिंह राजपूत ने १४ जून को मुंबई स्थित अपने घर पर सुसाइड कर लिया था | उनकी मौत का मामला शुरुआत से ही शक के दायरे में रहा है क्यूंकि उनके परिवार सहित उनके फैन्स तक का यही मन्ना है की सुशांत ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उनका क़त्ल किया गया है |

End of content

No more pages to load