Bollywood News


सोनू सूद को चढ़ रहा है पेंटिंग का चस्का, जानिए क्या कहा

सोनू सूद को चढ़ रहा है पेंटिंग का चस्का, जानिए क्या कहा
रील लाइफ में विलन और रियल लाइफ में हीरो की ज़िम्मेदारी निभाने वाले बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद के दुनियाभर में अनगिनत चाहने वाले हैं, जो सोनू को उनके हर अंदाज़ के लिए खूब पसंद करते हैं| लॉकडाउन के दौरान वह अपने कम्फर्ट ज़ोन से बाहर आकर ज़रूरतमंद लोगों की मदद में जुट गए, इसी कारण आज की तारीख़ में उन्हें प्रवासी मज़दूरों का मसीहा माना जाता है|

हाल ही में सोनू सूद को उनके काम के लिए सम्मानित करते हुए उनके एक फैन ने उन्हें एक तोहफ़ा भेजा है, इस तोहफ़े में सोनू की तस्वीर है जो कि लॉकडाउन में उनके द्वारा किये गए काम की याद दिलाती है| सोनू ने इस पेंटिंग के साथ अपनी तस्वीर लेकर इन्स्टाग्राम पर पोस्ट किया है, और इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "Your life is your canvas, create a divine masterpiece." देखिये पोस्ट -



सोनू सूद अब जल्द ही चन्द्रप्रकाश द्विवेदी द्वारा निर्देशित एक ऐतिहासिक एक्शन-ड्रामा फिल्म "पृथ्वीराज" में नज़र आने वाले हैं| फिल्म की कहानी पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित है जिसमे अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर मुख्य भूमिका निभाते नज़र आएँगे| सूत्रों की माने तो इस फिल्म को इस साल दीवाली तक रिलीज़ कर दिया जाएगा|

End of content

No more pages to load