Bollywood News


जानिए महेश भट्ट की विवादों और सफलता से घिरी ज़िन्दगी के पीछे है कितनी औरतों का हाथ?

जानिए महेश भट्ट की विवादों और सफलता से घिरी ज़िन्दगी के पीछे है कितनी औरतों का हाथ?
फिल्म इंडस्ट्री में महेश भट्ट का नाम उन हस्तियों में आता है जो हमेशा से किसी ना किसी विवाद के कारण चर्चा में रहते हैं| स्वर्गीय बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद, बॉलीवुड के "नेपो-गैंग" के खुलासे के साथ, महेश भट्ट अभिनेत्रियों के प्रति अपने अभद्र हरकतों के कारण एक बार फिर से सुर्ख़ियों में छा रहे हैं| अब जब महेश भट्ट और विवादों की बात हो ही रही है, तो क्यों ना आज आपको उनकी जिंदगी के कुछ सबसे प्रसिद्द कंट्रोवर्सीज़ से रूबरू करवाया जाए!

1. लॉरेन ब्राइट या किरन भट्ट: कहा जाता है कि पहला प्यार सबसे कीमती होता है, ऐसा ही कुछ हुआ महेश भट्ट के साथ जब स्कूल के दौरान उनकी मुलाकात लॉरेन ब्राइट से हुई| लॉरेन एक कैथलिक थी और मुंबई के अनाथालय में पढ़ती थीं, उनकी माने तो महेश अक्सर उनके फेंसिंग से कूद कर उनसे मिलने आया करते थे और जब वह दोनों पकड़े गए तब लॉरेन को स्कूल से निकाल दिया गया|

जब लॉरेन और महेश मात्र 20 वर्ष के थे तब दोनों ने शादी कर ली, जिसके बाद लॉरेन ने अपना नाम बदल कर किरन भट्ट रख लिया| आपकी जानकारी के लिए बताते हैं कि महेश की सबसे हिट फिल्म "आशिकी" की कहानी उनकी निजी जिंदगी की लव-स्टोरी पर आधारित है| कुछ समय बाद महेश-किरन की बेटी 'पूजा भट्ट' ने उनके घर को किलकारियों से भर दिया|

किसी ने सही कहा है, "समय के साथ रिश्ते भी बदल जाते हैं", ठीक इसी तरह मशहूर अभिनेत्री 'परवीन बाबी' के आते ही महेश और किरन के रिश्ते में भी दरार आने लगी इस बात की पुष्टि खुद महेश ने एक इंटरव्यू में की थी, उनका कहना था, "मैंने किरन से शादी की, हमारे बच्चे भी हुए और उन सबका ख्याल रखना मेरी ज़िम्मेदारी थी| लेकिन मैं अब दूसरी महिला के तरफ आकर्षित हो रहा हूँ|" हालाँकि, परवीन के आने से दोनों प्रेमी अलग ज़रूर हुए पर आज तक उन्होंने तलाक नहीं लिया है|

2. परवीन बाबी: बॉलीवुड अभिनेत्री परवीन बाबी ने महेश भट्ट के साथ रिलेशनशिप में आ कर जिंदगी की सबसे बड़ी गलती की थी| महेश से संपर्क में आने के समय परवीन अपने करियर में शीर्ष पर थी | ढाई साल तक चले इस रिश्ते के दौरान परवीन धीरे-धीरे डिप्रेशन में जाने लगी, जिसके फलस्वरूप वह नशे करने की आदि हो गई| फिर वे धीरे - धीरे इंडस्ट्री और समाज से इतना दूर हो गयी कि जब उनकी मौत हुई तो ये खबर लोगों को उनके मरने के करीब तीन दिन के बाद मिली| बता दें कि परवीन की मौत के बाद महेश भट्ट ने कई इंटरव्यू दिए मगर उनके जीते - जी वे उनके साथ खड़े कभी नज़र नहीं आए |

3. सोनी राज़दान: महेश से मुलाकात होने से पहले सोनी राज़दान 3 फिल्मों में काम कर बॉलीवुड में अपने पैर जमा चुकी थी| उस समय की खबरों की माने तो महेश को सोनी से मिलकर काफी अच्छा लगने लगा, चूंकि महेश के पुराने रिश्तों के घाव अभी कुछ ताज़ा थे, इसी कारण दोनों ने शादी तो की पर अपने रिश्ते को दुनिया से छुपा कर रखने का फैसला किया| इन दोनों की जिंदगी में खुशहाली लाने वाली उनकी दो बेटियां 'शाहीन भट्ट' और 'अलिया भट्ट' हैं|

4. पूजा भट्ट: महेश भट्ट के चरित्र पर सवाल तब उठने लगे जब वह एक मैगज़ीन के कवर पेज पर लगने वाली तस्वीर के लिए अपनी बेटी 'पूजा भट्ट' को होंठो पर किस करते दिखे| जब इस बात पर लोगों ने ऐतराज़ जताते हुए सवाल उठाया तब महेश ने साफ़ शब्दों में कहा, "अगर पूजा मेरी बेटी नहीं होती तो मैं उससे ज़रूर शादी कर लेता"| महेश के ऐसे बयानों और हरकतों से उन्हें लड़की-बाज़ माना जाता है|

5. जिया खान: फिल्म "निशब्द" की अभिनेत्री जिया खान के साथ भी महेश भट्ट का नाम कई बार जुड़ा| हालाँकि महेश ने इस रिश्ते को बाप-बेटी जैसा रिश्ता बताया है, पर यदि बॉडी- लैंग्वेज विशेषज्ञों की माने या फिर इन दोनों की वायरल वीडियो को देखें तो आपको इस रिश्ते में ज़रूर खोट नज़र आएगा|

6. रिया चक्रवर्ती: सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ़्रेंड होने के नाते नाम कमाने वाली अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती भी कुछ कम नहीं है| महेश भट्ट के साथ रिया की अनेकों तस्वीरें, वीडियोज़ तथा व्हाट्सऐप चैट के स्क्रीन-शॉट को तो आपने सोशल मीडिया पर ज़रूर देखा होगा| इन दोनों का रिश्ता लोगों के सामने साफ़ है, जिसके बारे में फैन्स के ये कमेंट तक आये हैं की ये किसी नज़रिए से बाप-बेटी का रिश्ता जैसा नहीं लगता और इन्हें सवालों के कटघरे में ला करा खड़ा कर देते हैं|

End of content

No more pages to load