Bollywood News


रणवीर सिंह कम ही दिखते हैं ऐसे अवतार में, इन्स्टाग्राम पे तस्वीर वायरल

रणवीर सिंह कम ही दिखते हैं ऐसे अवतार में, इन्स्टाग्राम पे तस्वीर वायरल
अपने दिलचस्प व्यक्तित्व और कमाल के अभिनय से सैकड़ों का दिल जीतने वाले बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को कौन नहीं जनता! अपने अभिनय से ले कर अपने लुक्स तक वह हमेशा सुर्ख़ियों में रहते हैं, यहाँ तक की वह अपने ऊट-पटांग कपड़ों के कारण भी अपने फैन्स का ध्यान खींचते रहते हैं|

बीते शुक्रवार रणवीर ने इन्स्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा की है जिसे देख लगता है की अब वह कुछ समझदार हो गए हैं| इस तस्वीर में वह ब्लैक-वाइट सूट में बड़े सभ्य नज़र आ रहे हैं| देखिये पोस्ट -

View this post on Instagram

☯️

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on



रणवीर के फैन्स में उनकी अगली फिल्म "83" को लेकर काफी उत्सुकता दिख रही है क्योंकि यह फिल्म हम सबके चहेते क्रिकेटर कपिल देव की कहानी पर आधारित एक स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म है| बता दें की इस फिल्म की रिलीज़ डेट 10 अप्रैल 2020 थी पर कोरोना महामारी के चलते रिलीज़ डेट को आगे बढ़ा दिया गया था और हालात सामान्य होने पर जल्द ही फिल्म की नयी रिलीज़ डेट जारी की जाएगी|

End of content

No more pages to load