Bollywood News


विद्युत जामवाल ने स्विमिंग पूल में दिया हृतिक रौशन को ऐसा जवाब!

विद्युत जामवाल ने स्विमिंग पूल में दिया हृतिक रौशन को ऐसा जवाब!
भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे फिट और स्मार्ट अभिनेताओं विद्युत् जम्वाल का नाम सबसे पहले आता है, वह एक अभिनेता होने के साथ एक मार्शल आर्टिस्ट और स्टंट पर्फोर्मर भी हैं| 14 अगस्त को रिलीज़ हुई विद्युत् की फिल्म "खुदा हाफिज़" को दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिल रहा है| इसी बीच बॉलीवुड अभिनेता हृतिक रोशन ने इन्स्टाग्राम के ज़रिये विद्युत् को उनकी फिल्म के लिए बधाई देते हुए उनसे बात करने की इच्छा ज़ाहिर की है|

हृतिक की बातों का शुकियादा करते हुए विद्युत् ने अपने इन्स्टाग्राम पर वीडियो साझा की जिसमे वह स्विमिंग पूल में बारिश का मज़ा लेते हुए दिख रहे हैं| इस पोस्ट के साथ वह कैप्शन में लिखते हैं, "Hi @hrithikroshan Thank you for the sweet message and watching #KhudaHaafiz ,I am glad you enjoyed it.. I will see you tomorrow at 4pm on Insta - live." देखिये पोस्ट -



विद्युत् की हाल ही में रिलीज़ हुई एक्शन-थ्रिलर फिल्म "खुदा हाफिज़" में उनके अभिनय को अब तक का सबसे बेहतरीन अभिनय माना गया है| फ़ारूक़ कबीर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शिवालिका ओबराय विद्युत् की पत्नी के किरदार में नज़र आई थीं| इस फिल्म को अब भी डिज़नी+हॉटस्टार पर देखा जा सकता है|

End of content

No more pages to load