Bollywood News


एक बार फिर हॉट वीडियो शूट के द्वारा सुर्खियां बटोर रहीं हैं उर्वशी रौटेला

एक बार फिर हॉट वीडियो शूट के द्वारा सुर्खियां बटोर रहीं हैं उर्वशी रौटेला
बॉलीवुड एक्ट्रेस और खूबसूरत हुस्न की मल्लिका उर्वशी रौटेला इन दिनों सोशल नेटवर्किंग मीडिया पर काफी एक्टिव नज़र आ रही हैं| वह लगातार अपनी पुरानी तस्वीरें और वीडियो शेयर करके फैन्स का मनोरंजन करती नज़र आई हैं| हाल ही में उन्होंने अपना एक और पुराना वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर कर लोगों के दिलों की धड़कन को बढ़ाने का काम किया है| इसमें उनका बेहद बोल्ड अवतार नजर आ रहा है, यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है|

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को अब तक 6 लाख से ज़्यादा बार देखा जा चुका है| इस वीडियो को देखकर लोग अपनी सकारात्मक प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं| उर्वशी की ब्लैक ड्रेस उनकी खूबसूरती में चार-चाँद लगा रही हैं| इस वीडियो में अभिनेत्री का हॉट फिगर इन्टरनेट यूज़र्स का ध्यान बार-बार आकर्षित कर रहा है| देखिये -

View this post on Instagram

🎥

A post shared by URVASHI RAUTELA 🇮🇳Actor🇮🇳 (@urvashirautela) on



उर्वशी को आखिरी बार स्क्रीन पर अजय लोहान द्वारा निर्देशित ज़ी 5 की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'वर्जिन भानुप्रिया' में गौतम गुलाटी के साथ देखा गया था| इसमें उनके ज़बरदस्त अभिनय की दर्शकों द्वारा काफी सराहना की गई थी, परन्तु यह फिल्म लोगों को कुछ खास पसंद नही आई थी| अभिनेत्री के फैन्स उनके अगले फ़िल्मी प्रोजेक्ट का बेसब्री के साथ इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load