Bollywood News


रणदीप हुड्डा को जन्मदिन पर मिला ये कीमती तोहफ़ा, सोशल मीडिया पर कहा धन्यवाद

रणदीप हुड्डा को जन्मदिन पर मिला ये कीमती तोहफ़ा, सोशल मीडिया पर कहा धन्यवाद
रोहतक की शान बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा जितना अपने अभिनय से लोगों का दिल जीतते हैं, उतना ही वह अपनी निजी ज़िंदगी द्वारा लोगों को नेक काम करने तथा फिट रहने की सलाह देते रहते हैं| बता दें कि रणदीप सोशल मीडिया पर काफ़ी एक्टिव रहते हैं और कुछ दिनों से उनका एक पोस्ट फैन्स के बीच खूब वायरल हो रहा है|

रणदीप हुड्डा को उनके जन्मदिन पर तोहफ़े में एक साइकिल मिली थी जिसपर सवार हो कर वह अक्सर घूमने निकल पड़ते हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी इस सवारी के साथ ली गई एक तस्वीर को फैन्स के साथ इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है, और इसके साथ वह कैप्शन में लिखते हैं, "walk(or cycle) the talk...best birthday gift!" डालिए पोस्ट पर नजर -



बताते चलें कि रणदीप अब प्रभु देवा द्वारा निर्देशित एक्शन फिल्म "राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई" में सलमान खान, दिशा पाटनी, मेघा आकाश और जैकी श्रॉफ़ के साथ मुख्य किरदार में नज़र आने वाले हैं| वैसे इस फिल्म को 22 मई 2020 के दिन रिलीज़ किया जाना था, पर कोरोना महामारी के चलते इसके रिलीज़ डेट को आगे बढ़ा दिया गया है|

End of content

No more pages to load