Bollywood News


अजय देवगन के साथ यशराज की सुपरहीरो फिल्म से डेब्यू करेगें अहान पांडे?

अजय देवगन के साथ यशराज की सुपरहीरो फिल्म से डेब्यू करेगें अहान पांडे?
कुछ समय पहले खबर आई थी कि अजय देवगन ने यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) के साथ अपने जीवन की पहली फिल्म साइन की है। आने वाले समय में ये फिल्म एक सुपर हीरो फ्रेंचाइजी में बदल सकती है। अब खबर ये आ रही है कि अनन्या पांडे के चचेरे भाई अहान पांडे वाईआरएफ द्वारा लॉन्च किए जाने के लिए तैयार हैं। इसमें वह बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन के साथ नज़र आएगें। इसका निर्देशन अपना डेब्यू कर रहे शिव रवैल द्वारा किया जाएगा, खबरों की मानें तो वाईआरएफ अपनी 50वीं वर्षगांठ पर कई बड़े प्रोजेक्टों की घोषणा कर सकता है |

मीडिया खबरों के मुताबिक इस फिल्म में अजय खलनायक की भूमिका निभाते नज़र आएगें और अहान पांडे इस फिल्म के द्वारा अपना फ़िल्मी सफर शुरू करेगें| अगर अजय की बात करें तो वह पहले भी नकारात्मक भूमिकाओं में नज़र आ चुके हैं| वह प्रियदर्शन निर्देशन एक्शन थ्रिलर फिल्म 'तेज़' (2012) और प्रकाश झा की फिल्म 'राजनीतिक' (2010) में ख्नायक की भूमिका में नज़र आए थे| इस खबर के सामने आते ही लोगों में काफी उत्सुकता नज़र आ रही हैं और वह इसके रिलीज़ होने का इंतज़ार कर रहे हैं |

पत्रकारों से बात करते हुए यशराज फिल्म्स के मालिक आदित्य चोपड़ा ने बताया कि उन्हें अहान की प्रतिभा पर पूरा भरोसा है और वह अपने अभिनय से लोगों को बता देगें की उनको फिल्म देकर न्याय किया गया है। इसके अलावा, उन्होंने निर्देशन में अपना डेब्यू कर रहे शिव रवैल पर भी भरोसा जताया है और उन्हें विश्वास है कि वह चुनौतीपूर्ण परियोजना से बाहर निकलने में सफल होंगें ।

End of content

No more pages to load