Bollywood News


अर्जुन कपूर को भाया इंटरनेट का यह पोस्ट, कहा 'इंसानियत बाकि है!'

अर्जुन कपूर को भाया इंटरनेट का यह पोस्ट, कहा 'इंसानियत बाकि है!'
फिल्म निर्माता बोनी और मोना कपूर के बेटे अर्जुन कपूर ने 2012 में फिल्म "इशकज़ादे" से बॉलीवुड में कदम रख कर "2 स्टेट्स", "गुंडे" एवं "की एंड का" जैसे अन्य फिल्मों में अपने कमाल के अभिनय से सभी दर्शकों का दिल जीता| इसके अलावा वह सोशल मीडिया के ज़रिये अपने फैन्स के संपर्क में रहना पसंद करते हैं|

हाल ही में अर्जुन ने इन्स्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसे उन्होंने इंटरनेट पर कहीं देखा था| इस वीडियो में एक आदमी ठंड के मौसम में एक कुत्ते को कम्बल उढाता नज़र आ रहा है, इस दिल को पिघलाने वाले वीडियो के साथ अर्जुन कैप्शन में लिखते हैं, "We all need to spread love, a little bit more! Video credit - Found it on the Internet!" डालिए पोस्ट पर नज़र -



बता दे कि अर्जुन की अगली फिल्म की घोषणा हो चुकी है, वह जल्दी ही दिबाकर बैनर्जी द्वारा निर्देशित ब्लैक कॉमेडी फिल्म "संदीप और पिंकी फ़रार" में परिनिती चोपड़ा के साथ मुख्य किरदार में नज़र आने वाले हैं| यूँ तो फिल्म को 2020 के शुरुआत में रिलीज़ किया जाना था, पर कोरोना महामारी के चलते इसके रिलीज़ को आगे बढ़ा दिया गया|

End of content

No more pages to load