Bollywood News


कंगना रनौत अपनी माथे की चोट को बताया पेशवाओं का तिलक

कंगना रनौत अपनी माथे की चोट को बताया पेशवाओं का तिलक
अगर आपको याद हो बॉलीवुड की क्वीन कही जाने वाली कंगना रनौत को फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ़ झाँसी' की शूटिंग के दौरान माथे पर तलवार लग गई थी| जिसका निशान उनके चेहरे से अभी तक नही गया है, हाल ही में कंगना ने अपने सिर पर लगी इस चोट की एक तस्वीर ट्विटर पर लोगों के साथ साझा की है। सोशल मीडिया यूज़र्स उनकी इस तस्वीर को देखकर उनके साहस की सराहना कर रहे हैं|

अपने पुराने दिनों को याद कर, तस्वीर शेयर करते हुए कंगना ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि, "यह मणिकर्णिका का पहला दिन था, एक महीने तलवारबाज़ी का पूर्वाभ्यास किया गया था, लेकिन पहले ही शॉट में, सह-कलाकार ने गलती से मेरे माथे पर लगभग एक किलो की असली तलवार मार दी। मैंने कहा कि लक्ष्मीबाई ने मेरे लिए पेशवाओं का तिलक लगाया है जो मेरे चेहरे पर हमेशा चमकता रहेगा # झांसी_की_रानी_कांगना"| देखिये -



कंगना को आखिरी बार सिल्वर स्क्रीन पर अश्विनी अय्यर तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म 'पंगा' (2020) में जस्सी गिल के साथ देखा गया था, इसमें उनके जबरदस्त अभिनय को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था। आने वाले समय में वह, ए एल विजय निर्देशित फिल्म 'थलाइवी' और सर्वेश मेवाड़ा निर्देशित फिल्म 'तेजस' में नज़र आने वाली हैं। कंगना के फैंस उनकी आने वाली सभी फिल्मों के रिलीज़ होने का इंतज़ार कर रहे है|

End of content

No more pages to load