Bollywood News


ट्विटर पर बॉयकौट कंगना का ट्रेंड चलाने वालों को मिला कंगना रनौत का करारा जवाब

ट्विटर पर बॉयकौट कंगना का ट्रेंड चलाने वालों को मिला कंगना रनौत का करारा जवाब
बॉलीवुड की मनिकर्णिका, कंगना रनौत को उनके बेबाक अंदाज़ के लिए खूब सराहा जाता है| वह दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के केस में खुल कर अपनी प्रतिक्रिया देती हैं, और कई वीडियो के माध्यम से उन्होंने बताया है कि अभिनेता को स्युसाइड करने लिए उकसाया गया है| कंगना के ऐसे बोल्ड बयानों के कारण उन्हें कई लोग नापसंद करते हैं|

कुछ समय पहले कंगना के विपक्षियों ने सोशल मीडिया पर "Boycott_Kangna(कंगना का बहिष्कार) " का ट्रेंड चलाया था, जिसका जवाब में अभिनेत्री ने बड़े ही सहजता से दिया है| उन्होंने ट्वीटर पर एक तस्वीर(मीम) साझा की जिसमे करण जौहर, आलिया भट्ट, वरुण धवन और रणबीर कपूर जैसे सेलेब्स नज़र आ रहे हैं जिन्हें उन्होंने वायरस का नाम दिया है, और इन वायरस का सफाया करने के लिए कंगना(रानी लक्ष्मी बाई के रूप में) सैनिटाइज़र का काम करते दिख रही हैं| देखिये पोस्ट -



बता दें की कंगना के इस तीखे जवाब के बाद ट्वीटर पर "झांसी की रानी" का नाम ट्रेंड करने लगा, जिसके लिए उन्होंने अपने फैन्स का दिल से शुक्रियादा किया है|

अब बात करते हैं कंगना रनौत की फ़िल्मी सफ़र की तो वह तमिल नाडू की पुर्व मुख्य मंत्री स्वर्गीय जयललिता के जीवन पर आधारित फिल्म "थ्लैवी" में मुख्य अभिनय करती नज़र आने वाली हैं| इस फिल्म का निर्देशन ए.एल विजय ने किया है, बताते चलते हैं कि फिल्म की शूटिंग 23 नवम्बर 2019 के दिन हिंदी, तमिल और तेलगु में एक ही नाम से एक साथ शुरू की गयी थी|

End of content

No more pages to load