Bollywood News


किस सोच में डूबी हैं भूमि पेडनेकर, देखिये उनकी यह सेल्फी

किस सोच में डूबी हैं भूमि पेडनेकर, देखिये उनकी यह सेल्फी
भूमि पेडनेकर बॉलीवुड की उन अदाकाराओं में से एक हैं जो अपनी निज़ी जिंदगी से जुड़ी तस्वीरों और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करने के लिए जानी जाती हैं। अभिनेत्री कई पर्यावरणीय विषयों पर जागरूकता फैलाने के लिए भी इस मंच का उपयोग करती नज़र आती है। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक सेल्फी लोगों के साथ साझा की है जिसमें उनका मायूस सा चेहरा यूज़र्स का खूब ध्यान आकर्षित कर रहा है|

कुछ समय पहले भूमि ने गणेश चतुर्थी का बड़े ही मजेदार तरीके से आनंद लिया था| हाल ही में शेयर की गई तस्वीर में वह गहन चिंतन करती हुई नज़र आ रही हैं| उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "नमस्कार और सुप्रभात ☀"|इस तस्वीर को देखकर उनके फैन्स अपनी सकारात्मक प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं| देखिये -



भूमि पेडनेकर को आखिरी बार सिनेमाघरों में भानु प्रताप सिंह निर्देशित फिल्म 'भूत ;द हॉन्टेड शिप' में अभिनेता विकी कौशल के साथ देखा गया था। आने वाले समय में वह अशोक के निर्देशन में तैयार फिल्म 'दुर्गावती' में नज़र आने वाली हैं। अभी इस फिल्म की रिलीज डेट के बारे कोई घोषणा नहीं हुई है, भूमि के फैंस उनकी इस फिल्म के रिलीज़ होने का बेसब्री के साथ इंतज़ार कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load