Bollywood News


सैफ अली खान ने की 2020 के अपने सबसे बड़े प्रोजेक्ट की घोषणा

सैफ अली खान ने की 2020 के अपने सबसे बड़े प्रोजेक्ट की घोषणा
वर्ष 2020 किसी के लिए भी आसान नहीं रहा है, यहां तक कि हमारे फिल्म उद्योग पर भी कोरोना महामारी का बहुत बुरा असर पड़ा है। हालांकि इस बीच सैफ अली खान के पास जश्न मनाने के कई कारण हैं। पहला, जिसकी उन्होंने कुछ समय पहले घोषणा की थी कि पत्नी करीना कपूर खान और वह अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने के लिए उत्साहित्त हैं। दूसरा, उन्होंने हाल ही में खुद की आत्मकथा लिखने की घोषणा कर दी है, इस किताब का प्रकाशन 2021 में किया जाएगा| फिल्म क्रिटिक तरन आदर्श ने इस बात की जानकारी लोगों के साथ साझा की है| इस खबर के सामने आते ही अभिनेता के फैन्स काफी खुश नज़र आ रहे हैं|

कुछ समय पहले सैफ ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि, "बहुत सारी चीजें समय के साथ बदल गई हैं और जो हमारे पास आज है वो भी खो जाएगा अगर हम उन्हें रिकॉर्ड नहीं करते हैं। इसलिए अपने जीवन की हर याद को रिकॉर्ड कर लेना चाहिये। अपनी बात खत्म करते हुए अभिनेता ने कहा कि मुझे आशा है मेरे द्वारा लिखी गई पुस्तक को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाएगा"| देखिये पोस्ट -



सैफ अली खान को आखिरी बार बड़े पर्दे पर नितिन कक्कड़ निर्देशित फिल्म 'जवानी जानेमन' में देखा गया था, जिसमें उनके अभिनय की लोगों ने काफी सराहना की थी| हाल ही में खबर आई थी कि वह प्रभास स्टारर फिल्म 'आदिपुरुष' में वह एक बार फिर से खलनायक की भूमिका निभाते नज़र आएगें| खबरों की माने तो इस फिल्म में सैफ, प्रभास के विपरीत रावण के किरदार में नज़र आएगें| इन खबरों के सामने आते ही अभिनेता के फैन्स काफी ख़ुश नज़र आ रहे हैं और इसके रिलीज़ होने का इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load