Bollywood News


अनिल कपूर इन्स्टाग्राम पर दे रहे मंगलवार को यह काम करने की नसीहत

अनिल कपूर इन्स्टाग्राम पर दे रहे मंगलवार को यह काम करने की नसीहत
बॉलीवुड के महान अभिनेता अनिल कपूर 60 की उमर में भी फिल्म जगत के सबसे फिट अभिनेताओं में से एक हैं और अक्सर अपने वर्कआउट वीडियोज़ तथा तस्वीरें शेयर करते रहते हैं| यहाँ तक की उन्हें कई बार अपने ट्रेनर के साथ मुंबई के सड़कों पर दौड़ लगाते हुए देखा गया है, अब अभिनेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है|

अनिल कपूर मंगलवार के दिन लेग-ट्रेनिंग(पैरों की कसरत) करते हैं, और इसी की एक झलक को उन्होंने अपने चाहने वालों के साथ इन्स्टाग्राम पर साझा की है| इस वीडियो में अनिल ग्रे टी-शर्ट और काले पैंट में व्यायाम करते हुए काफी स्मार्ट दिख रहे हैं, साथ ही इस पोस्ट के वह कैप्शन में लिखते हैं, "Never Skip Leg Day!"देखिये पोस्ट -



अनिल कपूर की फ़िल्मी सफ़र की बात हो तो उन्होंने अपनी पिछली मूवी "पागलपंती" में जहाँ दर्शकों को खूब हंसाया वहीं "मलंग" में एक पुलिसकर्मी की दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता| अब फैन्स को उनकी अगली फिल्म, "तख़्त" का इंतज़ार है, हालाँकि फ़िलहाल इसकी शूटिंग और रिलीज़ डेट की कोई जानकारी नहीं दी गई है, पर अंदाज़ा है कि जल्द ही फिल्म से जुडी सभी ख़बरों की घोषणा हो जाएगी|

End of content

No more pages to load