Bollywood News


रिया चक्रवर्ती की चैट के बाद, महेश भट्ट - जिया खान की ऐसी वीडियो हुई वायरल!

रिया चक्रवर्ती की चैट के बाद, महेश भट्ट - जिया खान की ऐसी वीडियो हुई वायरल!
बॉलीवुड के प्रतिभावान अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई में अपने फ्लैट में फांसी लगाकर जान दे दी थी| खबरों के अनुसार 8 जून को रिया चक्रवर्ती ने अभिनेता का घर छोड़ दिया था और उन्होंने कहा था कि सुशांत के कहने पर वह ऐसा कर रही हैं| कुछ समय पहले रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट की वॉट्सऐप चैट वायरल होने के बाद लोगों द्वारा आरोप लगाए जाने लगे थे कि रिया ने सुशांत का साथ खुद छोड़ा है|

वहीं हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है, इसमें बॉलीवुड निर्देशक महेश भट्ट, जिया खान के साथ नज़र आ रहे हैं| यूज़र्स ने एक बार फिर से उनको ट्रोल करना शुरू कर दिया है |

अगर आपको पता हो बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान ने 3 जून 2013 को मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी थी| काफी समय से वायरल हो रही वीडियो में महेश भट्ट, जिया खान के काफी करीब बैठे नज़र आ रहे हैं इसमें दोनों को एक दूसरे का हाथ पकड़े देखा जा सकता है| इसको देखकर सोशल मीडिया के जरिये लोगों द्वारा निर्देशक पर आरोप लगाए जा रहे है कि वह महिलाओं के साथ गलत बर्ताव करते थे| देखिये वायरल वीडियो -



सुशांत सिंह राजपूत की मौत के केस को सुलझाने में सीबीआई की टीम हर एंगल से जाँच कर रही है| आज 25 अगस्त को सीबीआई की जांच का पांचवां दिन है और अभी तक कई लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं| लोगों द्वारा कयास लगाए जा रहे हैं कि आज सीबीआई की टीम सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से एक बार फिर पूछताछ कर सकती है|

End of content

No more pages to load