Bollywood News


अंकिता लोखंडे कर रही थी गणेश-लक्ष्मी पूजा, फैन्स पूछ रहे हैं किसके लिए?

अंकिता लोखंडे कर रही थी गणेश-लक्ष्मी पूजा, फैन्स पूछ रहे हैं किसके लिए?
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखते ही टीवी सीरियल "पवित्र रिश्ता" की एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने खूब नाम कमाया और बन गई टीवी जगत की सबसे ज्यादा कमाने वाली अभिनेत्री| अंकिता के फैन्स उनके अभिनय के साथ उनके खुशमिजाज़ अंदाज़ के भी दीवाने हैं|

आज जहाँ देशभर में महालक्ष्मी पूजा की जा रही है, वहीँ अंकिता इस पर्व को अपने परिवार के साथ मना रही हैं| उन्होंने पूजा से लेकर घर के सजावट तक की तस्वीरें इन्स्टाग्राम पर पोस्ट किया जा रही हैं, बता दें की इन तस्वीरों में अंकिता लाल साड़ी में मराठा लुक का मेकअप करके बेहद प्यारी लग रही हैं| साथ ही इस पोस्ट के वह कैप्शन में लिखती हैं, "Vishwas 🔱❤"देखिये पोस्ट -

View this post on Instagram

Vishwas 🔱❤️ #prayers

A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita) on



अंकिता लोखंडे को आखिरी बार अहमद खान द्वारा निर्देशित एक्शन थ्रिलर फिल्म "बाग़ी-3" में बतौर सह कलाकार देखा गया था| इस फिल्म के मुख्य कलाकार टाइगर श्रॉफ़, रितेश देशमुख एवम् श्रद्धा कपूर हैं| वैसे तो फिल्म को 6 मार्च 2020 के दिन रिलीज़ कर दिया गया था मगर कोरोनाकाल के चलते इसके प्रदर्शन को सिनेमा घरों में रोकना पड़ा, जिसके उपरांत इसको डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ करने के बाद दर्शकों का खूब प्यार मिला|

End of content

No more pages to load