Bollywood News


अमिताभ बच्चन बोले, 'मेरे पास इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने के लिए कुछ नही'

अमिताभ बच्चन बोले, 'मेरे पास इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने के लिए कुछ नही'
अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नज़र आते हैं और अपनी रोज़ाना पोस्ट के माध्यम से प्रशंसकों को अपनी दिनभर की गतिविधियों के बारे में बताते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है कि उनके पास फोटो-शेयरिंग ऐप पर पोस्ट करने के लिए कुछ भी नहीं है। बिग बी ने यह भी कहा की मेरी पोस्ट को उतना ही पसंद किया जाता है जितना अन्य लोकप्रिय सितारों की पोस्ट को।

पोस्ट शेयर करते हुए अमिताभ ने कैप्शन में लिखा कि, "कभी-कभी यह स्वीकार करना समझदारी होती है कि आज रात आपको वास्तव में इंस्टाग्राम पर कुछ नहीं कहना है ... यहाँ आपको 20-30 लाख नम्बर नहीं मिलते हैं, जैसे लोकप्रिय सितारों को मिलते है.. लेकिन 1-2 लाख भी कम नही है इसमें भी काम चलाया जा सकता है"| अभिनेता की इस मज़ेदार पोस्ट को इन्टरनेट यूज़र्स द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है| देखिये -



फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो वह आने वाले समय में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में दर्शकों का मनोरंजन करते नज़र आएगें| इसके अलावा वह नागराज मंजुले निर्देशत फिल्म 'झुंड' और रूमी जाफ़री निर्देशित फिल्म 'चेहरे' में भी नज़र आने वाले हैं। उनके फैन्स इन फिल्मों के रिलीज़ होने का बड़ी उत्सुकता से इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load