Bollywood News


तारक मेहता का उल्टा चश्मा में 'अंजलि' और 'सोढ़ी' को किया गया रिप्लेस, फैन्स दिखे नाखुश!

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में 'अंजलि' और 'सोढ़ी' को किया गया रिप्लेस, फैन्स दिखे नाखुश!
लोकप्रिय टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा कोरोना महामारी के कारण हुए लम्बे लॉकडाउन के बाद फिर से शुरू हो गया है| परन्तु शो को लेकर आए दिन ऐसी खबरें सामने आ रही हैं जिन्हें सुनकर फैन्स काफी नाखुश नज़र आ रहे हैं| शो के पात्र सोढ़ी यानि गुरचरण सिंह के शो को अलविदा कहने के बाद अब खबर ये आई है कि अंजलि मेहता का रोल प्ले करने वाली नेहा मेहता ने भी इसको छोड़ने की घोषणा कर दी है| खबरों के मुताबिक शो मेकर्स ने शो के लिए नए कलाकार भी ढूंढ लिए हैं|

मीडिया खबरों के अनुसार टीवी एक्ट्रेस सुनैना फौजदार तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नेहा को रिप्लेस करने जा रही हैं और वहीं सोढ़ी के रूप में गुरुचरण सिंह की जगह बलविंदर सिंह सूरी नज़र आएगें| पिछले 12 सालों से यह दोनों कलाकार लोगों का मनोरंजन कर रहे थे, इस खबर के बाद उनके फैन्स काफी खफ़ा दिखाई दे रहे हैं|

वैसे सुनैना फौजदार की बात करें तो वह कई सीरियल में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत चुकी हैं| वहीं सीरियल में सोढ़ी के रूप में सभी से रूबरू होने वाले गुरुचरण सिंह की बात करें तो यह दूसरा मौका है जब वह शो छोड़ रहे हैं| कुछ समय पहले भी उन्होंने इस शो से दूरी बनाई थी, परन्तु मेकर्स के कहने के बाद वह दौबारा आ गए थे, लेकिन इस बार उनका आना काफी मुश्किल लग रहा है|

End of content

No more pages to load