Bollywood News


अपने वॉरियर टीम के साथ किसे मिस कर रही हैं करीना कपूर खान?

अपने वॉरियर टीम के साथ किसे मिस कर रही हैं करीना कपूर खान?
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान के दुनियाभर में सैकड़ों दीवाने हैं, वह अपने अभिनय के साथ अपने हर बार के नए लुक से लोगों को हैरान करती रहती हैं| बता दें कि लॉकडाउन के बाद वह अपने फिल्म की शूटिंग में दोबारा व्यस्त होने लग गई हैं, इसी बीच उनके द्वारा शेयर की गई एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियाँ बटोर रही है|

बीते मंगलवार करीना ने इन्स्टाग्राम पर फैन्स के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की जिसमे वह शूटिंग के सेट पर अपने मेकअप टीम के द्वारा तैयार होती नज़र आ रही हैं| इस पोस्ट के साथ उन्होंने अपने टीम को "वॉरियर" कहा है और कैप्शन में लिखती हैं, "Another day, another shoot... my warriors ❤️❤️ Missing you Poonie" डालिए पोस्ट पर नज़र -



अब बात करते हैं करीना के फ़िल्मी सफ़र की: वह जल्दी ही अद्वैत चन्दन द्वार निर्देशित एक कॉमेडी- ड्रामा फिल्म "लाल सिंह चड्ढा" में आमिर खान, विजय सेतुपति और मोना सिंह के साथ मुख्य भूमिका में नज़र आने वाली हैं| अभिनेता विजय सेतुपति इस फिल्म के ज़रिये बॉलीवुड में पहला कदम रखने जा रहे हैं| बताते चलें कि इस फिल्म को 25 दिसम्बर 2020 के दिन रिलीज़ किया जाएगा|

End of content

No more pages to load