Bollywood News


बादलों में कहीं खो जाना चाहती हैं सान्या मल्होत्रा, साझा की तस्वीर

बादलों में कहीं खो जाना चाहती हैं सान्या मल्होत्रा, साझा की तस्वीर
बॉलीवुड अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने फिल्म "दंगल" से बॉलीवुड में पहला कदम रखा और अपनी एक अलग पहचान बना ली| वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं तथा अक्सर अपनी तस्वीरें और डांस वीडियोज़ अपने फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं, जिसे उनके फैन्स खूब पसंद करते हैं|

हाल ही में सान्या ने इन्स्टाग्राम पर अपनी एक बेहद खूबसूरत तस्वीर साझा की है, जिसमे उनका हल्का मेकअप उनकी सादगी को निखार रहा है| इस पोस्ट को उनके चाहने वाले खूब पसंद कर रहे हैं और एक फैन ने तो लिखा है कि "आपकी छवि ही आपकी सुंदरता है|" डालिए पोस्ट पर नज़र -

View this post on Instagram

☁️☁️

A post shared by Sanya Malhotra💥 (@sanyamalhotra_) on



बताते चलें कि सान्या मल्होत्रा अब अनुराग बासु द्वारा निर्देशित एक डार्क-कॉमेडी फिल्म "लूडो" में नज़र आने वाली हैं| फिल्म में अभिषेक बच्चन, आदित्य रॉय कपूर, राजकुमार राव, फ़ातिमा सना शेख़, पंकज त्रिपाठी, रोहित सुरेश, पर्ल माने, और आशा नेगी भी विभिन्न किरदारों में नज़र आएँगे| फ़िलहाल फिल्म अभी पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज पर है, और इसे जल्द ही डिजिटल प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ किया जाएगा|

End of content

No more pages to load