Bollywood News


अजय देवगन ने इस तोहफे के लिए कलाकारों को सोशल मीडिया पर कहा धन्यवाद

अजय देवगन ने इस तोहफे के लिए कलाकारों को सोशल मीडिया पर कहा धन्यवाद
अजय देवगन बॉलीवुड के सबसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं में से एक हैं, वह अपने शानदार अभिनय के साथ लाखों लोगों के दिलों पे राज करते हैं| यह अभिनेता एकेला कई बार खान तिकड़ी पर भारी पड़ा है| हाल ही में अजय ने अपने इंस्टाग्राम पर फैन्स की आर्ट को शेयर करते हुए सभी कलाकारों को दिल से धन्यवाद बोला है| उनकी इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है|

अजय ने सिल्वर स्क्रीन पर कई बैक टू बैक ब्लॉक बस्टर फिल्मों के द्वारा दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है| प्रतिभाशाली अभिनेता ने अनेक चुनौतीपूर्ण किरदारों से लोगों को एंटरटेन किया है| पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, "धन्यवाद सभी को"| अजय बॉलीवुड के अन्य अभिनेताओं की तरह सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हैं, लेकिन उनके पोस्ट यूज़र्स द्वारा खूब पसंद किए जाते हैं। देखिये -



वर्कफ़्रंट की बात करें तो अजय देवगन आने वाले समय में अभिषेक दुधैया निर्देशित फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया', इंद्र कुमार निर्देशित 'थैंक गॉड', संजय लीला भंसाली निर्देशित 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और नीरज पांडे निर्देशित 'चाणक्य' जैसी फिल्मों में अपने चाहने वाली को एंटरटेन करते नज़र आने वाले हैं। अजय देवगन के फैंस उनकी आने वाली सभी फिल्मों के रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतज़ार कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load