Bollywood News


जान्हवी कपूर ने फैन्स को दिखाया अपना नया टैलेंट, तस्वीर वायरल

जान्हवी कपूर ने फैन्स को दिखाया अपना नया टैलेंट, तस्वीर वायरल
जब से जानेवा महामारी कोरोनावायरस के प्रकोप के कारण लॉकडाउन शुरू हुआ था तभी से बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर अपने पिता बोनी कपूर और बहन ख़ुशी के साथ घर पर रह रही हैं। हालांकि अभिनेत्री अपने घर पर फोटोशूट करवाती रहती है और अपनी खूबसूरत तस्वीरों के द्वारा फैन्स का मनोरंजन करती नज़र आती हैं| हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर खुद की तस्वीर शेयर की है जिसमें वह अपनी नई प्रतिभा लोगों को दिखाती हुई नज़र आ रही हैं|

जान्हवी कपूर ने होम-स्टे के दौरान अपने रचनात्मक पक्ष से जुड़ने की कोशिश की है। उन्होंने अपनी पेंटिंग की कुछ झलकियाँ साझा कीं, जो उन्होंने लॉकडाउन के दौरान बनाई थीं, एक चित्रकार के रूप में डेब्यू करने के लिए उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लिया है| उनकी तस्वीरों को यूज़र्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है| देखिये -



जान्हवी कपूर आने वाले समय में कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म 'दोस्ताना 2' में नज़र आने वाली हैं| इसके अलावा वह करण जौहर की मल्टी-स्टारर फिल्म 'तख्त' का भी हिस्सा हैं। इसमें वह अनिल कपूर, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर जैसे कलाकारों के साथ मिलकर दर्शकों का मनोरंजन करती नज़र आएगीं| अभिनेत्री के फैन्स सभी फिल्मों के रिलीज़ होने के बेताबी के साथ इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load